मेरठ, अप्रैल 19 -- रामपुर निवासी 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गायनी विभाग में शुक्रवार को सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत में सुधार है। बच्ची के उपचार में स्त्री रोग विभाग के चिकित्सकों की टीम लगी हुई है। गायनी विभाग की स्त्री रोग विभाग की डॉ. रचना चौधरी समेत अन्य चिकित्सक बच्ची का उपचार कर रहे हैं। बच्ची के शरीर पर कई जगह गहरे निशान मिले हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उसके मुंह पर वार किए गए हैं। अनुमान है कि पहले आरोपी ने बच्ची को घूंसे मारकर बेहोश किया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची बेहद सहमी हुई है। इशारों में उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश हो गई। बच्ची के ताऊ ने बताया कि बच्ची सुन तो लेती है, लेकिन बोल नहीं पाती है। मेडिकल प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.