एटा, फरवरी 5 -- जिले के मनरेगा उपायुक्त को जनपद रामपुर में तैनाती के दौरान शासनादेश के विपरीत मानदेय पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति करने के मामले में शासन से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शासन ने उ15 दिनों के भीतर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा हैं। गुरुवार को सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि मनरेगा उपायुक्त प्रभु दयाल जब रामपुर में तैनात थे, तब उन्होंने मानदेय पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की थी। आरोप है कि यह नियुक्ति प्रक्रिया शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और नियमों के विरुद्ध की गई थी। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शासन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि 15 दिन के भीतर उपायुक्त संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो उनके विरुद्ध शासन स्तर से कठोर विभागीय कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.