संवाददाता, दिसम्बर 11 -- यूपी में रामपुर के मसवासी क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के खादर में तेंदुए के देखे जाने की सूचना पर बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खादर में तेंदुए के कई जगह पदचिह्न मिलने की पुष्टि की है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बता दें कि बीते रविवार की देर रात सरदार परमजीत सिंह के फार्म हाउस के सामने तेंदुए को चहलकदमी करते देखा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से खेतों और बागों के आसपास पशुओं के शिकार होने तथा संदिग्ध हरकतें देखी जा रही थी। बुधवार शाम वन रक्षक श्रवण कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने पदचिह्नों और अन्य निशानों की जांच की। वन रक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि तेंदुए की तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं। जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुंह में कपड़ा ठू...