औरंगाबाद, फरवरी 12 -- ओबरा प्रखंड के रामपुर गांव में आयोजित होने वाले ज्ञान यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। यह यज्ञ मां भगवती एवं शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हो रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 से 21 अप्रैल तक यज्ञ चलेगा। यज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वामी रामायणाचार्य बेदान्ती जी के सानिध्य में यज्ञ होना है। इसको लेकर माघ पूर्णिमा को यज्ञ की नींव रखी गई है। यज्ञ की तैयारी की जा रही है। प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर रामाश्रय शर्मा, नयन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, श्री कृष्ण स्मृति मंच के सचिव कृष्णकांत शर्मा, राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, अजय शर्मा, बलराम सिंह, लालमोहन सिंह, आलोक कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.