रामपुर, फरवरी 12 -- रामपुर, संवाददाता। मामूली बात पर बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की गोली मारकर हत्या किए जाने चलते गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उनका शव सुपुर्दे खाक किया गया। गंज कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड निवासी फारूख अहमद खां पेशे से अधिवक्ता थे। उनकी पत्नी गौशिया निशा जिला पंचायत में बाबू हैं। इसी कार्यालय में असगर अली भी बाबू के पद पर तैनात है। बुधवार करीब एक बजे असगर अली और गौशिया निशा के बीच कहासुनी हुई। जानकारी मिलने पर फारूख अपने साले शुऐब रजा के साथ कार्यालय पहुंचे और असगर से बात करने लगे। इसी बीच विवाद इतना बढ़ा कि असगर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फारूख के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे वकीलों में आक्रोश पनप गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने शव का पीएम कराया था। गुरुवार को जेल रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.