रामपुर, फरवरी 10 -- जिले में एक बार फिर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। शहजादनगर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की टीम ने उसे ध्वस्त करा दिया। शहजादनगर थाने के पास तहसील सदर स्थित कृषि भूमि गाटा संख्या 198 के रकबा 0.06300 है। आरोप है कि भूमि के काश्तकारों व कुछ भूमि प्लाटिंग एजेंट ने उस जमीन पर प्लाटिंग करने के लिए भूमि को आकर्षक घोषित करने कराने के लिए उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय में शक्कन खां आदि बनाम सरकार अंतर्गत 80 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता योजित किया था। यह वाद तीन नवंबर 2021 को निरस्त हो गया था। इस भूमि को घोषित कराए बिना ही उस पर अवैध प्लाटिंग करके अवैध निर्माण कर दिया गया। इस संबंध में सिविल लाइंस के हुसैनी सराय निवासी इमरान खां ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.