देवरिया, फरवरी 13 -- देवरिया, विधि संवाददाता। रामपुर जिले में अधिवक्ता फारुख अहमद खान की गोली मारकर हुई हत्या की घटना को लेकर देवरिया में भी आक्रोश गुरुवार को देखने को मिला। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन समेत विभिन्न अधिवक्ता संगठन के बैनर तले अधिवक्ता सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीएम को संबोधित पत्रक अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को सौंपा। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित संघ भवन पर बैठक कर अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से रामपुर की घटना के विरोध में न्यायिक कार्यक्रम से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और पत्रक सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि कानून के रखवालों की ही सुरक्षा खतरे में है, जो बेहद चिंताजनक है। यदि अधिवक्ताओं क...