बिजनौर, फरवरी 11 -- रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से वकीलों में भारी रोष है। इस घटना की जिला बार एसोसिएशन बिजनौर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह एड. और महासचिव विशाल अग्रवाल एड. ने बताया कि इस जघन्य हत्या के विरोध में और रामपुर जिला बार के समर्थन में गुरुवार को बिजनौर के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूर्णतया विरत रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा। जिला बार अध्यक्ष यशपाल सिंह एड. और महासचिव विशाल अग्रवाल एड. ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.