संभल, फरवरी 13 -- संभल। रामपुर में अधिवक्ता मोहम्मद फारूक की गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को संभल में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रामानुज को सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला बार एसोसिएशन और सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ता शंकर कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए और जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर बार अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि रामपुर में अधिवक्ता मोहम्मद फारूक की हत्या ने पूरे प्रदेश के वकीलों को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज पर हमला है। उन्होंने मृतक के परिवार को Rs.1 करोड़ का मुआवजा देने और उत्तर प्रदेश में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.