सीतापुर, फरवरी 12 -- बिसवां, संवाददाता। रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या पर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को बिसवां लॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद कुमार मेहरोत्रा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम शिखा शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। जिसमें रामपुर के अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की गई और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। अध्यक्ष आनंद कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान रजनीश मिश्रा, राजकिशोर मिश्रा, सुशील शुक्ला, मो. शोएब, अनिल अवस्थी, बरखा सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, कमल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.