सुल्तानपुर, फरवरी 12 -- सुलतानपुर। रामपुर जिला पंचायत परिसर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की गोली मारकर हत्या से जिले के वकीलों में आक्रोश है। रामपुर बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अयूब उल्ला खान ने आक्रोश जताते हुए प्रदेश में अधिवक्ताओं का उत्पीड़न और वकीलों के प्रति सरकार के उपेक्षित रवैए की आलोचना की। अरविन्द सिंह राजा ने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने और लागू करने की मांग दोहराई। सुधांशु श्रीवास्तव ने वकीलों की सुरक्षा पर चिन्ता जताई और संयम बरतने का आह्वान किया। अशोक मिश्र ने हत्यारोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर बार अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह की अगुवाई में श्रद्धांजलि दी गई। और परिवार के प्रति दु:ख जताया। अधिवक्ता...