संभल, फरवरी 13 -- चन्दौसी। जनपद रामपुर में बुधवार को एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को तहसील व चंदौसी बार के अधिवक्ताओं ने इस घटना पर रोष जताया हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रोटेक्शन अधिनियम लागू करने तथा मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मांग पूरी किए जाने पर जोर दिया। जिसमे अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व सचिव तीरथ राज यादव समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। जबकि तहसील बार ऐसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर अधिवक्ता सुरक्षा प्रोटेक्शन अधिनियम व मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष कल्यान सिंह तोमर, सचिव दिलीप कुमार व अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...