जौनपुर, फरवरी 13 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर जनपद में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को ज्ञापन सौंपा और न्यायिक कार्य से विरत रहे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य फारुख अहमद खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथी की हत्या से तहसील अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार से अविलंब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, दिनेश चंद्र सिन्हा, यज्ञ नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.