नोएडा, दिसम्बर 1 -- रबूपुरा। गांव रामपुर बांगर सोमवार को में 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी समेत कई विकास कार्यों का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गांव की बच्चियों से कराया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह पहल बदलते हुए जेवर की नई सोच और नई दिशा का प्रतीक है। विकास तभी सार्थक होता है जब समाज के सभी वर्ग, विशेषकर बेटियां, उसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। गांव की बच्चियों द्वारा किए गए इस शुभारंभ से यह संदेश जाता है कि अब ग्रामीण क्षेत्र शिक्षा और प्रगति को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। गांव में बनने जा रही लाइब्रेरी से युवाओं और छात्रों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। इससे बच्चों को बेहतर अध्ययन का माहौल मिलेगा। साथ ही अन्य विकास कार्यों से गांव की बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार आएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...