रामपुर, जनवरी 12 -- नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक आज होगी। बैठक में कुछ अहम प्रस्तावो पर मुहर लगनी हैं। लेकिन ऐसा कुछ जानकारी में आया है कल होने वाली बैठक में कुछ प्रस्तावों को शामिल किया गया है जोकि पहले ही बन चुकी हैं। बोर्ड की बैठक को लेकर पालिका प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। और सभी सभासदों को निमंत्रण पत्र भी भेज दिए हैं। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पालिका के सभागार में सुबह 11.30 बजे सभागार में बैठक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...