जौनपुर, जून 6 -- रामपुर। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने राहगीरों के लिए वॉटर कूलर लगवाया है। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। नगर पंचायत क्षेत्र में अभी तक चार स्थानों पर वाटर कूलर लगवाया गया है। मेला मैदान में, बरसथी तिराहे पर, कस्तूरबा बाई विद्यालय पर मुसाईपुर में वॉटर कूलर लगा है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत में लोगों की सेवा के लिए जो भी कार्य हो रहा है सभी कार्य जनहित में किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए अभी तक चार जगह पर वॉटर कूलर लगवाया गया है। अगर आगे लोगों की आवश्यकता होती है तो वहां पर भी वॉटर कूलर लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...