मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- कटघर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर दोराहे पर सोमवार देर रात टेंपो का किराया नहीं देने को लेकर विवाद हो गया। वहां ड्यूटी कर रहे टीएसआई मौके पर पहुंचे। वह विवाद निपटाने की कोशिश कर रहे थे इस पर एक युवक ने टीएसआई के सिर पर डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। हमलावर को साथी पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। ट्रैफिक पुलिस के दरोगा जयप्रकाश सिंह की ड्यूटी सोमवार रात रामपुर दोराहे पर थी। उनके साथ कांस्टेबल प्रदीप सिंह, होमगार्ड हरिओम सिंह और कुंवर सिंह भी तैनात थे। रात करीब दस बजे किराया न देने को लेकर टेंपो चालक और एक युवक का विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ने पर टीएसआई जयप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बात को सुना। इसके बाद युवक को टेंपो का किराया देने के लिए कहा। इस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.