मुजफ्फर नगर, सितम्बर 15 -- रामपुर तिराहा कांड के दो अलग-अलग मामलों में सुनवाई सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तिथि नियत की गयी है। गत एक अक्टूबर 1994 की रात पृथक राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा पर रोक लिया गया था। आरोप है कि पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। इस मामले में सीबीआइ की तरफ से हाई कोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सोमवार को सरकार बनाम ब्रजकिशोर एवं एसपी मिश्रा प्रकरण में सुनवाई नहीं हो सकी है। दोनों मामलो में सुनवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.