मुजफ्फर नगर, नवम्बर 21 -- रामपुर तिराहाकांड से जुडे सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को 25 नवम्बर में पेश होने के आदेश दिए है। एक अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। उसके बाद पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच टकराव हुआ था। मामले में सीबीआई की तरफ से सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में कोर्ट में सुनवाई करते हुए आरोपी राधा मोहन द्विवेदी, सुमेर सिंह, तमकीन अहमद, राजपाल समेत सभी 20 आरोपियों को व्यक्तिगत रुप से 25 नवम्बर को पेश होने के आदेश दिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.