मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम एसपी मिश्रा व सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। एसपी मिश्रा मामले में मुल्जिम पक्ष की तरफ से गवाह पेश न होने पर कोर्ट ने गवाही को क्लोज कर दिया। वहीं सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में मंगलवार को बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने दोनों मामलों में 20 मार्च की तिथि नियत की है। एक अक्टूबर 1994 की रात्रि पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। इस मामले में सीबीआई की तरफ हाईकोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि मुल्जिम पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.