मुजफ्फर नगर, जुलाई 28 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। सोमवार को कोर्ट में गवाह ने तीन पुलिसकर्मियों की शिनाख्त की है। उसने कोर्ट में बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने बसों के शीशे तोड़कर महिलाओं से अभद्रता करते हुए गाली गलौज की थी। कोर्ट में सात आरोपी पेश हुए । कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तिथि नियत की है। एक अक्तूबर 1994 की रात्रि पृथक राज्य की मांग के दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। आरोप है पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। इस मामले में सीबीआई की तरफ से हाईकोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए थे। उत्तराखंड सघर्ष समिति के वरष्ठि अधिवक्ता अनुराग वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.