मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम ब्रजकिशोर व सरकार बनाम एसपी मिश्रा मामले में सुनवाई नही हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तिथि नियत की गयी है। गत एक अक्तूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दल्लिी जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। यहां पुलिस का आंदोलनकारियों से टकराव हो गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश सात मुकदमे दर्ज कराए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सरकार बनाम ब्रजकिशोर व एसपी मिश्रा मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तिथि नियत की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.