मुजफ्फर नगर, जून 27 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े दो मामलो सरकार बनाम ब्रजकिशोर व सरकार बनाम एसपी मिश्रा मामले में कोर्ट में सुनवाई नही हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख नियत की है। एक अक्तूबर 1994 की रात्रि पृथक राज्य की मांग के दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। आरोप है पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। इस मामले में सीबीआई की तरफ से हाईकोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए थे। उत्तराखंड सघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सरकार बनाम एसपी मिश्रा व ब्रजकिशोर मामले की सुनवाई एसीजेएम प्रथम देवेन्द्र फौजदार की कोर्ट में चल रही है। दोनों मामलों में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.