रामपुर, फरवरी 20 -- रामपुर जिला मुख्यालय जाने के लिए तहसील क्षेत्र के लोगों को सवारी का साधन न मिलने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सम्पन्न लोग तो अपने निजी वाहन से चले जाते है लेकिन गरीब बर्ग के लोगों को रामपुर जाने के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों सहित समाज सेवियों ने मंडलायुक्त को पत्र प्रेषित कर रामपुर से टांडा दड़ियाल बाजपुर अथवा काशीपुर के लिए रोडबेज की बस, इलेक्ट्रॉनिक बस चलबाये जाने की मांग की है। पत्र पर कमल, राजीव, हरकिशन सिंह, अख्तर अली, मेहबूब अली, अजीज अहमद, सलामत, राहत अली आदि के हस्ताक्षर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...