रामपुर, फरवरी 20 -- नगर के बिलासपुर रोड स्थित लॉर्ड बुद्धा सिटी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक धारावाहिकों में अपनी सशक्त अभिनय प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध अभिनेता तरून खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके विद्यालय परिसर में पहुंचते ही विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने रामपुर वासियों से अपील की कि वे सनातन को गहराई से समझें और उसकी मूल भावना को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।कहा कि जब हम अपने धर्म और संस्कृति को सही रूप में जानेंगे तभी उसे मजबूती प्रदान कर सकेंगे। अपने संबोधन में उन्ह...