जहानाबाद, फरवरी 5 -- बरसात के दिनों में पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था पइन का तटबन्ध लघु सिंचाई एवं कृषि विभाग के जल छाजन के पदाधिकारियों ने टूटे तटबंध का किया निरीक्षण करपी, निज संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव में स्थित पईन का लघु सिंचाई एवं कृषि विभाग के जल छाजन के पदाधिकारियों के दल ने पइन के टूटे तटबन्ध का निरीक्षण कर इसे शीघ्र ठीक करने का आश्वासन किसानों को दिया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंष के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग के अवर प्रमंडल पदाधिकारी अनुराग ऋषभ, जल छाजन विभाग के कनीय अभियंता अशोक कुमार एवं लालमोहन ने गांव में पहुंचकर पईन के टूटे तटबन्ध का निरीक्षण किया तथा शीघ्र ही प्राक्कलन बनाकर तटबन्ध को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि गत वर्ष बरसात के दिनों में यह तटबन्ध पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.