देवरिया, अप्रैल 17 -- रामपुर कारखाना, सैयद अतहर हुसैन। आप हाथ से एक इशारा करते हैं और आपका सामान अपने आप आपके पीछे-पीछे चल पड़ता है। यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म का दृश्य नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के इंजीनियरों की नई खोज है। डॉक्टर संतोष कुमार के मार्गदर्शन में छात्रों ने मानव अनुसरण रोबोट बनाया है। यह एक इशारे पर सामान ढो सकता है। डॉ संतोष कुमार रामपुर कारखाना विकासखंड के रामपुर चंद्रभान उर्फ अमतही गांव निवासी हैं। देवरिया के लाल ने हरियाणा में कमाल किया है। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूरी स्थित रामपुर कारखाना विकासखंड के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी डॉक्टर संतोष कुमार ने हाई स्कूल की पढ़ाई अशोक इंटरमीडिएट कॉलेज डुमरी, इंटरमीडिएट महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया से किया। कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय प्रौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.