खगडि़या, मार्च 6 -- गोगरी । एक संवाददाता बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देश आलोक में गोगरी प्रखंड के रामपुर ग्राम कचहरी के सरपंच मो. नूर आलम ने बुधवार को एक पत्र जारी करते हुए कहा कि रामपुर ग्राम कचहरी में सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगाने को लेकर सभी पंच सदस्य एवं ग्राम कचहरी न्यायमित्र न्याय सचिव को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। सरपंच ने बताया कि इस महीने मार्च में सप्ताहिक जनता दरबार 11-14 होली अवकाश के बाद सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगाया जाएगा। गत 16 जनवरी से लेकर अबतक के सभी नये मामले ऑनलाइन दर्ज कर मार्च अंतिम तिथि तक निष्पादन करने का लक्ष्य है। सरपंच ने रामपुर के लोगो से कहा है कि ग्राम कचहरी में सप्ताह में दो दिन जनता दरबार का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.