प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। रामपुर खास विधायक प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का जन्मदिन रविवार को शहर के सिविललाइंस स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। गर्मी से बचाव के लिए जूते और पंक्चर बनाने वाले दुकानदारों को छाता भेंट किया गया। बैठक में वेदांत तिवारी, सरोज कश्यप, अभय प्रताप सिंह, सुरेश कुमार सरोज, शुभम मिश्र, यश द्विवेदी, इमरान खान, धर्मराज सिंह, प्रदीप यादव, संजय इश्तियाक, बेलाल अहमद, श्याम शंकर तिवारी, अश्वनी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...