रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के नौगवा गांव निवासी नूर हसन करीब (20) चेन्नई में एक सैलून पर बाल काटने का काम करता था। मंगलवार रात काम से कमरे पर आने के बाद युवक सो गया। जिसके बाद बुधवार सुबह सैलून पर नहीं पहुंचा। अन्य लोगों ने कमरे पर जाकर गेट बजाया तो कोई जबाव नहीं मिला। सूचना के बाद चेन्नई के प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए । गेट तोडने के बाद युवक बाहर निकाला गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हो गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...