बगहा, नवम्बर 26 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। मदनपुर जंगल से सटे नयागांव रामपुर पंचायत के धरवनिया टोला के समीप गन्ने के खेत में तेंदुआ को देख अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीण महिलाएं मंगलवार की देर शाम खेत की तरफ गयी थी तो उन्हें तेन्दुआ दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को गांव के समीप तेन्दुआ के आने की सूचना दी। लौकरिया थाना पुलिस की टीम गांव में पहुंची और माईिंकग कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने ग्रामीणों को सलाह दिया कि छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और जंगल की ओर जाने से बचें। मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि वन कर्मियों की टीम को गांव और आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है। वन विभाग लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। रेंजर ने कहा कि यह क्षेत्र वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना से सटा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.