रामपुर, मार्च 9 -- रियासत कालीन राजकीय हामिद इंटर कालेज खुद में बड़ा इतिहास समेटे हुए है। फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय से दुनियाभर में लाखों फैन के दिलों पर राज करने वाले प्राण और मुराद ने भी इस कालेज में कभी पढ़ाई की थी। यह बात अलग है कि अब इस कालेज का भवन जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में आ पहुंचा है। मुरादाबाद और बरेली महानगरों के बीच बसा रामपुर भले ही छोटा सा जनपद है लेकिन, इसकी अपनी अलग ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। महाभारत काल से लेकर कटेहर राजा रामसिंह के शासन और नवाबों की हुकूमत का साक्षी रहा है। यही वजह है कि यहां के तमाम भवन भी इतिहास समेटे हुए हैं। इन्हीं में से एक है राजकीय हामिद इंटर कालेज, जहां मुराद और प्राण ने भी पढ़ाई की थी। दरअसल, लेखक एवं अभिनेता हामिद अली मुराद का जन्म रामपुर में ही 1911 में हुआ था। बताया जाता है कि उन्होंने यहां पढ़ाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.