रामपुर, फरवरी 20 -- निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जनपद में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले के सभी 12 गोशालाओं को अब वाई-फाई, सोलर एवं सिम बेस्ड सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की गई है। शुक्रवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने विकास भवन में इसके कंट्रोल रूम में पहुंचकर विधिवत रूप से इसका उद्घाटन कर दिया। प्रत्येक गो-आश्रय स्थल पर दो-दो कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरा प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है, जिससे आने-जाने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके, जबकि दूसरा कैमरा गोशाला के अंदर लगाया गया है, जिसके माध्यम से गोवंशों की स्थिति, भूसा, हरा चारा, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। इन सभी गोशालाओं को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट...