सोनभद्र, फरवरी 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्य अधिवक्ता फारूख अहमद की हत्या के विरोध में गुरुवार को वकीलों ने कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने वकीलों के साथ आये दिन हो रही इस तरह की घटनायें घोर निन्दनीय है। ऐसी घटनाओं से अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से हम अधिवक्ता समाज काफी मर्माहत है। उन्होंने मांग किया कि रामपुर में वकील की हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। मृत अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाई जाए। परिवार के एक सदस्य को तत्काल नौकरी दी जाय। वहीं आये दिन हो रही अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटना को देखते हुये तत्...