हजारीबाग, फरवरी 15 -- चौपारण प्रतिनिधि रामपुर साप्ताहिक बाजार में बीते शुक्रवार को हुई कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महादेवटांड निवासी विशाल कुमार रजक (12 ) पिता गोपाल रजक की इलाज के दौरान मौत हो गई। विशाल की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल की मौत से आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने शव के साथ चौपारण थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ। बताया जाता है कि मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत भी चल रही है। घायल डोली देवी का काटना पड़ा पैर इस भीषण हादसे में सात लोग कार की चपेट में आए थे। घायलों में रामपुर निवासी डोली देवी की स्थिति बेहद ...