देवरिया, दिसम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना थाने पर बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने रामपुर कारखाना व महुआडीह पर नियुक्त विवेचकों का ओआर किया। जिसमें एएसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। एएसपी ने बैठक में प्रत्येक विवेचक से उनकी लंबित विवेचनाओं का विस्तृत विवरण लिया। वहीं विवेचनाओं के निस्तारित को निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि विवेचनाओं में पारदर्शिता बनाए रखें और सभी मामलों का निस्तारण साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर ही करें। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में सहायक होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.