रुडकी, फरवरी 9 -- रामनगर स्थित नए 33/11 केवी कंट्रोल रूम के सोमवार को ट्रायल के दौरान औद्योगिक और रामपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रही। इस वजह से करीब 11 हजार लोगों को कई घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा और औद्योगिक इकाइयों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। बिजली कटौती के कारण सबसे अधिक परेशानी छोटे उद्योगों, दुकानदारों और घरेलू उपभोक्ताओं को हुई। कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, वहीं गर्मी और उमस के चलते लोग खासे परेशान नजर आए। उपभोक्ताओं का कहना था कि यदि पूर्व सूचना दी जाती तो परेशानी कुछ कम हो सकती थी। खासकर कंप्यूटर आधारित कार्य करने वाले कार्यालयों और कारीगरों को नुकसान उठाना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार यह ट्रायल भविष्य में बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से...