खगडि़या, दिसम्बर 3 -- अलौली। एक प्रतिनिधि रामपुर अलौली पंचायत के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से ही चिकित्सा लाभ मिल रहा था। दूरी एवं घनी आबादी होने के कारण रामपुर अलौली में स्वास्थ्य सुविधा की मांग हो रही थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने बताया कि जल्द ही रामपुर अलौली में नया स्वस्थ्य सब- सेंटर स्थापित किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत में भी अरबन स्वास्थ्य सब-सेंटर निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि घनी आबादी को नजदीक में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...