शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- शाहजहांपुर। शहर के दुर्गा सिनेमा के सामने राजघाट चौकी के पास संचालित "रामपुरी जायका" नाम से रेस्टोरेंट चलाने पर हंगामा हो गया। नाम बदलने की मांग को लेकर कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। पूरे प्रकरण को लेकर एसपी राजेश द्विवेदी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन का कहना है कि "रामपुरी जायका" नाम से मीट, मुर्गा, बकरा, मछली और भैंसे का मांस परोसना धार्मिक आस्था का अपमान है। इसे लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हिंदू युवा वाहिनी ने रेस्टोरेंट संचालक को एक दिन के भीतर नाम बदलने की चेतावनी दी है। संगठन ने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा में नाम परिवर्तन नहीं होने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.