उरई, जनवरी 30 -- उरई। किसान समृद्धि सह-योजना के अंतर्गत जिले के मत्स्य कृषकों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से जागरूकता एवं पंजीकरण निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 31 जनवरी की सुबह 11 बजे से विकास खंड रामपुरा परिसर तहसील-माधौगढ़ में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मत्स्य कृषक विभिन्न सरकारी लाभों से सीधे जुड़ सकेंगे। उन्होंने सभी मत्स्य कृषकों से अपील है कि वह निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा पंजीकरण कराकर लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.