कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। रामपुरम फेज वन में शुक्रवार दोपहर को बंदरों के झुंड ने स्कूल से घर लौट रही मां-बेटी पर हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गईं। इस दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य महिला ने डंडा पटककर बंदरों को खदेड़ उन्हें बचाया। देहली सुजानपुर निवासी रोचना शुक्ला ने बताया कि उनकी छह साल की बेटी सेजल श्यामनगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। गुरुवार की दोपहर को वह छुट्टी के बाद बेटी को लेकर घर लौट रहीं थीं। बच्ची उनके कुछ आगे थी। इस दौरान दुर्गा मंदिर के पास बंदरों के झुंड ने रोचना पर हमला कर उनकी पीठ पर काट लिया। रोचना के शोर मचाने पर बच्ची सेजल भी उनके पास पहुंची तो बंदरों ने उसके हाथ पर काट लिया। तभी मौके से गुजर रही एक महिला ने बंदरों को डंडा पटककर खदेड़ा तो उनकी जान बच पाई। रोचना के अनुसार, बंदर राह चलते लोगों पर हमला कर देते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.