मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरमनी टोला में प्रशासन की ओर से सामुदायिक किचेन बंद कर दिया गया है। अब स्थानीय लोगों के जनसहयोग से सामुदायिक किचेन चल रहा है। मुखिया राहुल कुमार ने बताया कि दो दिनों से सामुदायिक किचेन जन सहयोग से टोला में ही चलाया जा रहा है। इसमें दो व्यवसाई और अधवारा गांव के युवकों का सहयोग मिल रहा है। राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार ने बताया कि राशि खत्म होने के बाद किचेन बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन से राशि मिलने के बाद फिर से किचेन चालू कर दिया जाएगा। पीड़ित गजू पासवान, राजू पासवान व नरेश पासवान ने बताया कि अभी सभी लोग घर के मलबे की सफाई करने में लगे हैं, जिस कारण मजदूरी करने भी नहीं जा रहे हैं। वर्तमान में तिरपाल टांगकर लोग समय गुजार रहे हैं। प्रशासन ने किचेन बंद कर दिया है। जनसहयोग से किचेन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.