अयोध्या, दिसम्बर 3 -- बीकापुर, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भगन ग्राम पंचायत में 24 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सुविधायुक्त अंत्येष्टि स्थल का मंगलवार को विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने फीता काट कर लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो जाने से लोगों को दाह संस्कार के लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और परेशानी से निजात मिलेगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह, सोनू सिंह, अजय तिवारी, पंचायत सहायक शिवांगी पांडेय, अवर अभियंता अखिलेश वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनजीत, पंचायत सचिव चंद्रेश पटेल, राजकुमार पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, रोहित सिंह, संजू सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम बलवंत सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.