भागलपुर, फरवरी 25 -- प्रखंड की दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चंडिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर रामपुरडीह सेमीफाइनल में पहुंच गई। वासुदेवपुर की टीम को 45 रन से हराकर रामपुरडीह की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुरडीह की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट खोकर 193 रन बनायी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वासुदेवपुर की टीम ने सभी विकेट खोकर 12.3 ओवर में सिर्फ 148 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दरियापुर के पैक्स अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू व दासपुर के पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...