फैजाबाद, जनवरी 20 -- - फूल पत्तियों से बनाए जा रहे है धनुष-बाण - किन्नर समाज ने रामपथ पर निकाला जलूस अयोध्या, संवाददाता। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरो पर है। पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। रामनगरी में विशेष स्वच्छता अभियान चल रहा है। रामपथ पर साकेत महाविद्यालय के पास से भगवा वैरीकेटिंग की जा रही है। जिसमें बीच में सफेद रंग की पट्टी भी लगाई गयी है। रामपथ पर मौजूद घरों पर भगवा ध्वज लहारता हुआ दिख रहा है। प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या को फूलों से सजाने की तैयारी हो रही है। रामपथ पर जगह-जगह फूल व पत्तियों का इस्तेमाल करके कारीगर धनुष-बाण का निर्माण कर रहे है। विभिन्न तरीके अयोध्या को सुन्दर व आकर्षक बनने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को किन्नर समाज ने रामपथ पर जलूस निकाला। जलूस निकालने के बाद सभी ने सामूहिक रुप से दर्शन-पूजन भी किया। रामज...