मधुबनी, फरवरी 12 -- राजनगर। रामपट्टी लाल चौक के पास बीते 10 फरवरी को मुख्य चौराहा जामकर उग्र प्रदर्शन करने के मामले में राजनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें करीब दर्जनभर लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अलावे 300 अज्ञात अभियुक्त है। इन लोगों पर नाजायज मजमा बनाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला करने समेत कई तरह के आरोप हंै। थानाध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुड्डू के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में जयराम की गोली मारकर हत्या होने के आक्रोश में रामपट्टी लाल चौक के पास मुख्य चौराहा जामकर हो-हंगामा करने, गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से पुलिस पदाधिकारी पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, तोड़फोड़ कर सरकारी वाहनो को क्षतिग्रस्त करने व सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.