जमशेदपुर, मार्च 21 -- चेपा पुल स्थित महल इन के सभागार में शांति समिति, रामनवमी अखाड़ा समिति एवं विभिन्न विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक की गई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार, पुलिस उपाधीक्षक बच्चन देव कुजूर, मानगो नगर निगम के अरविंद कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित थे। मुख्य रूप से होली एवं रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने आजादनगर के अलग-अलग क्षेत्र में जहां बिजली, स्ट्रीट लाइट एवं रोड पर गंदगी की समस्या है उसे जल्द ठीक करने की बात कही। त्योहार पर शहर में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई। सभा का संचालन आजाद नगर थाना शांति सिमित के सचिव मुख्तार आलम खान ने किया। बैठक में शेख बदरुद्दीन, नौशाद जमील असगर, अभिनव कुमार सिंह, अपूर्व पाल, भवानी सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.