अररिया, अप्रैल 3 -- अररिया, निज संवाददाता। रामनवमी में निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। शांति और सौहार्द के साथ होली और ईद बीतने के बाद प्रशासन का फोकस रामनवमी शोभा यात्रा पर टिकी हुई है। बुधवार को नगर थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ अनिकेत कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ अनिकेत कुमार की अध्यक्षता हुई बैठक में पूजा समिति व जनप्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व त्योहार मनाने की अपील की गई।रामनवमी पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर एसडीओ ने कहा कि जुलूस में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन पूजा समिति करे। एसडीओ ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले असाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.