मधुबनी, फरवरी 22 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता।रामनवमी पर्व को लेकर महरैल स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उमेश मिश्रा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा कमिटी का गठन किया गया, जिसमें मिहीर ठाकुर, सतीश झा और अभिषेक चौधरी को क्रमश:अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि रामनवमी शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष महाविशाल शोभा यात्रा के साथ संध्या में मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार आगामी 27 मार्च को दोपहर में महरैल रेलवे स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा झंझारपुर-अंधराठाढ़ी के प्रमुख मार्गों सहित महरैल, कर्णपुर, हरना और हरड़ी गांवों से होकर गुजरेगी। शोभायात...