जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- रामनवमी विसर्जन जुलूस को लेकर जमशेदपुर के विभिन्न नदी घाटों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को डॉक्टर व एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मचारियों की टीम बनाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम साकची-मानगो सुवर्णरेखा घाट, भुइयांडीह, बारीडीह, बिरसानगर, बागबेड़ा, बिष्टूपुर, कदमा, सोनारी टेल्को, परसूडीह व नरवा स्थित नदी घाट व तालाब के पास रहेगी, ताकि जरूरतमंद को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इधर, झंडा विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी की तीन टीम एंबुलेंस के साथ जमशेदपुर के बिष्टूपुर बोधनवाला घाट, साकची गोलचक्कर और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगी, जिससे तत्काल कहीं पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.